श्रीगंगानगर से राकेश मितवा की खबर।
श्रीगंगानगर में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं मामूली बात पर फायरिंग करना सामान्य बात होती जा रही है। आज सुबह सेक्टर 1 में कार में सवार तीन बदमाशों ने 8 राउंड फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी, बाद में सभी बदमाश वहां से फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर दी है और सीसीटीवी खंगाल कर बदमाशों तक पहुंचने के प्रयास कर रही है।
इसी बीच पुलिस के संशय को दूर करते हुए फेसबुक पर हरियाणा के गैंगस्टर धोलू चौधरी ने इस फायरिंग की जिम्मेदारी ली है, धोलू चौधरी ने लाइव आकर कहा की जवाहर नगर सेक्टर 1 में सुबह हुई फायरिंग उन्होंने की है । उनका वही के निवासी अरुण जैन से 2 करोड ₹800000 लेने को लेकर
मामला चल रहा है । इसी के चलते उन्होंने यह फायरिंग करवाई गई है। धोलू चौधरी ने अपने फेसबुक लाइव में कहा कि वह पिछले 1 साल से श्रीगंगानगर में ही रह रहा है, चौधरी ने किसी भी अन्य को इस मामले में मध्यस्थता करने से रोकते हुए कहा कि कोई अन्य इस मामले में न पड़े। धोलू ने पैसे न मिलने पर स्पष्ट रूप से जान से मारने की धमकी दी है।
इधर फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी सेक्टर 1 में वारदात स्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। वहीं के निवासी पूर्व उपसभापति लक्की दावड़ा का कहना है कि सुबह सेक्टर के दोनों गेट बंद हो जाते हैं गार्ड भी लगे हुए हैं सुबह ज्यों ही दरवाजा खोला, तब एक कार में आकर इस प्रकार से बदमाशों ने फायरिंग की ।फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेजी से शुरू कर दी है।।
गौरतलब है कि श्री गंगानगर में इससे पूर्व भी शहर के व्यापारियों को धमकी भरे फोन आने व फायरिंग कर डराने का प्रयास किया गया है ।वहीं इस मामले मैं अभी तक पूरे सेक्टर-1 के किसी भी व्यक्ति ने सामने आकर इस बारे में कोई बात नहीं की है।





0 टिप्पणियाँ