छोटीकाशी कही जाने वाली गुलाबी नगरी में इस बार भी नरसिंह अवतार नहीं घूमेंगे। पिछले साल भी कोरोना के चलते शहर के मंदिरों में नरसिंह अवतार की केवल झांकी सजाई गई थी।
उन्होंने भ्रमण नहीं किया था। वैसा ही इस बार भी होगा। आपको बता दें कि मंगलवार को नरसिंह चतुर्दशी है। इस दिन छोटी काशी के कई मंदिरों में नरसिंह अवतार की झांकी निकाली जाती है। इसके लिए पहले से ही तैयारियां शुरू हो जाती है। नरसिंह अवतार की मुख्य झांकी को सजाया जाता है। सुबह हवन पूजन के साथ अभिषेक और फिर श्रृंगार होता है। शाम को खंब फाड़ कर नरसिंह भगवान प्रकट होते हैं।
राधा वल्लभ जी मंदिर के महंत कैलाश गौड़ के अनुसार इस बार भी हवन पूजन और अभिषेक के कार्यक्रम कोरोना गाइडलाइन की पालना के साथ मंदिर में ही होंगे। शाम को भ्रमण नहीं होगा। नरसिंह भगवान की केवल आरती उतारी जाएगी।
ब्यूरो रिपोर्ट!



0 टिप्पणियाँ