ब्यूरो रिपोर्ट। 

पीसीसी अध्यक्ष और बीकानेर के  जिला प्रभारी मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने पीएम  मोदी को घेरते हुए कहा कि वे खुद तो गायब है और राज्यों से वैक्सीन के ग्लोबल टेंडर में विदेशी कंपनियां पूछ रही है कि यह कौन सा देश है । पीएम के बारे में उन्हौने कहा कि मोदी जाने इस समय कहां है या अभी सिर्फ मीडिया से गायब हुए हैं, आगे देखिए क्या होता है।  डोटासरा ने कहा कि यहां मैं कुछ कहूंगा तो केंद्रीय मंत्री को भी दर्द होगा लेकिन यह सच है कि वैक्सीन उपलब्ध नहीं करवाया गया है और जो पीएम केयर्स जो वेंटिलेटर भेजे गए हैं खराब है ।

गोविंद सिंह डोटासरा ने बीकानेर में एक महत्वपूर्ण बैठक भी ली। बैठक में मंत्री भंवर सिंह भाटी, पीसीसी उपाध्यक्ष गोविन्द मेघवाल ,जिला कलेक्टर नमित मेहता और एसपी प्रीतिचन्द्रा भी मौजूद रहे। डोटासरा ने जिला अधिकारीयों को हर संभव सहयोग का आश्वाशन दिया और सभी अधिकारीयों से अपनी जिम्मेदारी  ‘टीम भावना’ के साथ निभाने को कहा।