सीकर से सुरेंद्र माथुर की खबर
पिछले डेढ़ वर्ष से लगातार स्थगित हो रही रीट की परीक्षा के संबंध में शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा का एक बड़ा बयान सामने आया है जहां डोटासरा द्वारा कहा गया है कि वर्तमान में कोरोना महामारी से राज्य के लोगों का बचाव राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता है एवं मुख्यमंत्री द्वारा ईडब्ल्यूएस के अभ्यार्थियों को प्रदान की गई छूट की वजह से पुनः नोटिफिकेशन जारी कर वापस फार्म भरे जाएंगे ऐसे में जून माह में प्रस्तावित रीट की परीक्षा आयोजित नहीं हो पाएगी।
शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि वर्तमान में हमारी प्राथमिकता कोरोना संक्रमण से लोगों की जान बचाना है एवं रीट का नोटिफिकेशन पुनः जारी किया जाएगा क्योंकि ईडब्ल्यूएस की पात्रता वाले अभ्यार्थियों को मुख्यमंत्री द्वारा जो छूट प्रदान की गई है उनके फार्म वापस भरे जाएंगे । डोटासरा ने कहा कि वर्तमान में सभी प्रशासनिक अधिकारी अन्य कार्यों में लगे हुए हैं एवं सभी विभागों के कार्यालय बंद पड़े हैं तो ऐसे में 20 या 26 जून को प्रस्तावित रीट की एग्जाम नहीं हो पाएगी। डोटासरा ने कहा कि पहले राज्य का कोरोना महामारी से बचाव जरूरी है उसके पश्चात रीट का एग्जाम करवाया जाएगा।

0 टिप्पणियाँ