ब्यूरो रिपोर्ट!
प्रदेश में कोरोना महामारी के कहर के चलते सांसो के टूटने का क्रम शनिवार को भी नही थमा। पिछले 3 दिन से 150 के पार चल रहे मौतों के आंकड़े ने शनिवार को 160 की संख्या दर्ज की। राजधानी जयपुर में प्रदेश में सबसे ज्यादा लोगों ने दम तोड़ा। जहां 54 लोगों की सांसे पिछले 24 घंटों के दौरान थम गई। दूसरे स्थान पर जोधपुर रहा जहां 34 मौत हुई। उदयपुर। में 10 सीकर में 9 और कोटा में 8 लोगों ने इस महामारी के चलते अपनी सांसे छोड़ दी। प्रदेश में कुल पॉजिटिव आंकड़ों का ग्राफ भी यथावत रहा और शनिवार को 17652 पॉजिटिव केस दर्ज किए गए। इनमें सबसे ज्यादा जयपुर में 3441, जोधपुर में 1818, अलवर में 1060, बीकानेर में 924, पाली में 902, कोटा में 711 और गंगानगर में 704 पॉजिटिव केस दर्ज किए गए। यहां गौर करने वाली बात ये है कि पिछले कई दिनों से गंगानगर में इतने पॉजिटिव केस सामने नहीं आए थे जहां शनिवार को अचानक 704 केस दर्ज किए गए। जहां तक गंगानगर जिले का सवाल है, यह प्रदेश की सीमा से जुड़ा है। पंजाब और हरियाणा प्रदेशों की सीमाएं गंगानगर से लगती है तो ऐसे में सरकार को, कोरोना महामारी की रोकथाम की दिशा में वहां अलर्ट मोड़ पर रहने की जरूरत है।


0 टिप्पणियाँ