जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष वैभव गहलोत ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा को पत्र लिखकर राज्य सरकार को एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। अपने इस पत्र में वैभव गहलोत ने सवाई मान सिंह क्रिकेट स्टेडियम को कोविड केयर सेंटर बनाने का प्रस्ताव दिया है। वैभव के प्रस्ताव के अनुसार स्टेडियम के नॉर्थ व साउथ ब्लॉक, RCA एकेडमी तथा इनडोर एकेडमी को कोविड केयर सेंटर में तब्दील किया जा सकता है. चूँकि सवाई मन सिंह स्टेडियम शहर के मध्य में है तथा सभी तरह के साधनो से भी जुड़ा हुआ है ऐसे में कोविड केयर सेंटर के लिए इसे एकदम उपयुक्त स्थान माना जा रहा है। वैभव ने अपने पत्र में कहा है कि "कोविड के खिलाफ लड़ाई में RCA सरकार के साथ खड़ा है"


0 टिप्पणियाँ