झालावाड से हरिमोहन चोडॉवत की रिपोर्ट।
जिले मे कोरोना के गंभीर हालात से चिंतित पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने आज कलेक्टर से हालात का फीडबैक लिया। जिला कलेक्टर हरिमोहन ने वीसी के ज़रिये जिले के हालात से राजे को अवगत करवाया। इसके साथ ही राजे ने अपने चित परिचित अंदाज में यह सुनिश्चित किआ कि कलेक्टर द्वारा दिया गया फीडबैक महज खानापूर्ति ना रह जाए।
इसीलिए फ़ीडबैज देने वालों में भाजपा एमएलए नरेन्द्र नागर,गोविंद रानीपुरिया,कालूराम मेघवालऔर जिला अध्यक्ष संजय जैन ने दुसरे स्तर पर सांसद दुष्यंत सिंह को जिले के हालात बताए। इसके बाद पूर्व सीएम राजे ने कोरोना मरीजो की सहायता के लिए भाजपा नेताओ को निर्देश भी दिए।