जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट। राजस्थान पुलिस द्वारा मुख्यमंत्री के नोर्देशों के बाद बरती जा रही सख्ती के प्रमाण अब वसूले जाने वाली चालान राशि से भी मिलने लगे हैं। राजस्थान पुलिस ने अब तक 17 लाख 47 हज़ार चालान कर दिए हैं। ये सभी चालान कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए गाइडलाइन के तहत किए गए। ADG,लॉ एंड आर्डर सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि बीते दिन रविवार को 33 हज़ार 191 चालान चालान कटे गए और अब तक मास्क नहीं लगाने पर 4 लाख 31839 लोगों पर चलन किए गए। इसी कड़ी में 19 हज़ार 309 बिना मास्क वाले दुकानदारों के भी चालान काटे गए। अब तो पुलिस ने सोशल डिस्टेंसिंग की पालना नहीं करने पर 12 लाख 63682 लोगों के चालान कर के अपनी सख्ती का परिचय दे दिया है। आज सोमवार को पुलिस ने जो अपना रेड रूप दिखाया उसके आंकड़े देर रात या कल तक जयपुर में एकत्रित होंगे।