जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
महिला जागृति संघ द्वारा कोरोना महामारी से आमजन को छुटकारा मिल सके ।इसी मानवता की भावना को लेकर संघ की सदस्यों ने एक मई से 3 म्ई तक भगवान महावीर के समक्ष तीन लाख तैंतीस हजार तीन सौ तैंतीस णमोकार महामंत्र का जाप करने का निर्णय लिया ।
संघ की सचिव शशी जैन ने बताया कि प्रत्येक सदस्य अपने धर पर बैठ कर इस महामंत्र का जाप कर रही है जिससे आम जन को कोरोना महामारी से छुटकारा मिल सके और हर व्यक्ति स्वस्थ जीवन व्यतीत कर सके । तीन दिन में सभी सदस्य नियमित णमोकार महामंत्र का जाप कर भगवान महावीर से कोरोना महामारी से संक्रमित लोगों की जीवन रक्षा के लिए प्रार्थना करेगी ।



0 टिप्पणियाँ