नागौर से शबीक उस्मानी की रिपोर्ट। 

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण के तीसरे चरण में शनिवार से 18 से 44 साल की उम्र के लोगों का भी टीकाकरण शुरू हो गया।  लेकिन नागौर जिले में वैक्सीन की कमी के चलते ,आज 18 साल से 45 साल की उम्र के आयु वर्ग के लोगों के लिए टीकाकरण शुरू नहीं हो पाया । नागौर जिले में टीका करण के नोडल प्रभारी डॉ मुश्ताक अहमद ने बताया कि फिलहाल प्रदेश के उन 11 जिलों में तीसरे चरण का आगाज किया गया है जहां कोरोना संक्रमण की दर बहुत ज्यादा है ,ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि प्रदेश को आगे से वैक्सीन की सप्लाई नहीं मिल रही है। । जब तक वैक्सीन की पूरी सप्लाई नहीं मिल जाती तब तक उन 11 जिलों में ही तीसरे चरण के तहत 18 साल से 45 साल के आयु वर्ग के लोगों को टीके लगाए जाएंगे, ताकि उन 11 जिलों में कोरोना संक्रमण की दर में कुछ कमी आए। नोडल प्रभारी डॉ मुश्ताक अहमद ने बताया नागौर जिले में फिलहाल वैक्सीन की सप्लाई कब आएगी यह भी तय नहीं है ऐसे में टीकाकरण के तीसरे चरण का आगाज कब होगा ये भी कहा नही जा सकता।