पूर्व सीएम वसुन्धरा राजे का बयान
————————————
राजस्थान में कांग्रेस सरकार की बदहाल कानून-व्यवस्था का इससे बड़ा सबूत और क्या हो सकता है कि प्रदेश में सांसद तक सुरक्षित नहीं है, आप अनुमान लगा लीजिये फिर आम आदमी का क्या हाल होगा ? कोरोना काल में समर्पण भाव से जनता की सेवा में जुटी सांसद श्रीमती रंजीता कोली पर हुए जानलेवा हमले की मैं कड़ी निंदा करती हूं। राज्य सरकार प्रदेश में महिला सुरक्षा के दावे कर भले ही अपनी पीठ ख़ुद ही थपथपायें,पर सच्चाई तो यही है कि यहां राजनीतिक संरक्षण में अराजकता ने पांव पसार लिए है।अपराधियों के आगे सरकार नतमस्तक हैं। राज्य सरकार आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाएं ताकि आमजन का सरकार व पुलिस पर से उठ चुका विश्वास वापस कायम हो सके।कांग्रेस यह याद रखें, हमने राजस्थान को शांत प्रदेश बनाकर सौंपा था,जिसे आप अपराधियों का प्रदेश मत बनाओ। हम ऐसा नहीं होने देंगे। मैं ईश्वर से आदरणीया रंजीता कोली जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करती हूं।
दूसरी तरफ 5-6 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। धारा 143 ,341 ,336 ,427 में मामला दर्ज किया गया है। सांसद रंजीता कोली के निजी सचिव दीपक की ओर से भरतपुर के हलेना थाने में दर्ज कराया गया है मुकदमा।

0 टिप्पणियाँ