कोटा से हँसपाल यादव की रिपोर्ट।
कोटा-डकनिया सेक्शन में हुए हादसें में ट्रैकमैन स्व.वसीम खान की मौत के बाद प्रशासन के द्वारा कार्यवाही में की जा रही लीपापोती के विरोध में कोटा मंडल के सैक्शन में ट्रैक मेंटेनेंस कर्मचारियों ने AIRTU के नेतृत्व में विरोध दर्ज कराकर रोष प्रकट किया है। ऑल इंडिया रेलवे ट्रैक मेंटेनर यूनियन (AIRTU) के राष्ट्रीय संगठन महासचिव अभयसिंह मीना ने बताया कि कोटा मंडल के भरतपुर, बयाना, हिण्डौनसिटी, गंगापुरसिटी, सवाई माधोपुर, इंदरगढ़, लाखेरी, कोटा, रामगंजमंडी, शामगढ़, भवानीमंडी, महिन्दपुर रोड, छबड़ा-गुगोर, बारां, बूंदी, मांडलगढ़ सेक्शन के सभी यूनिट में कर्मचारियों ने सुबह ड्यूटी के दौरान स्व.ट्रैकमैन वसीम खान के लिए 2 मिनट का मौन धारण किया एवं उसके बाद पूरे दिन बाजू पर काली पट्टी बांधकर विरोध दर्शाकर प्रशाशन को चेताया कि इस घटना में दोषी सेक्शन PWI, सेक्शन इंचार्ज CPWI, ADEN के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही नही की गई तथा ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करके मृत कर्मचारी के परिवार को मुआवजा नही दिया गया तो 31 मई को DRM कार्यालय कोटा मंडल के तमाम ट्रैकमैन एकजुट होकर धरना प्रदर्शन करेंगे।
इस गंभीर घटना में यूनियन की मांग नही माने जाने पर 31 मई को प्रशासन को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे, क्योंकि आये दिन ट्रैकमैन की मौत अब संगठन बर्दास्त नही करेगा । पिछले महीनों में ट्रैकमैन जो गेटमैन के रूप में काम कर रहे थे, उनसे छोटी सी गलती होने पर उनको रिमूव फ्रॉम सर्विस किया जा सकता है तो यह घटना बहुत बड़ी घटना है दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए।



0 टिप्पणियाँ