हनुमानगढ़ से विश्वाश कुमार की रिपोर्ट। 

हनुमानगढ जिले की पीलीबंगा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कालीबंगा गाँव में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का खुलासा किया है। पीलीबंगा थाना प्रभारी इंद्र कुमार ने जानकारी दी कि मुखबिर की सूचना पर टीम बनाकर गोपनीय तरीके से रेकी कर आरोपी अंग्रेज सिंह के घर पर चल रही हथियारों की फैक्ट्री पर छापेमारी की गई व मौके से अवैध हथियार,तीन जिंदा कारतूस व दो पिस्टल व हथियार बनाने के औजार बरामद किए व साथ ही 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।मौके से बरामद पिस्टलों को इतनी सफाई से बनाया गया है,की इसे देखकर कोई भी असली व नकली का भेद नही कर पाएगा।


थानाधिकारी का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही व इनका रिमांड लेकर और पूछताछ की जाएगी व जानने की कोशिश की जायेगी की ये कितने समय से अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री चला रहा था एवं हथियारों की सप्लाई कहा करते थे व इसको बनाने के औजार व कच्चा मैटीरियल कहा से लाते थे।पूछताछ में बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।