ब्यूरो रिपोर्ट।
प्रदेश के परिवहन विभाग ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए नवगठित जिला परिवहन कार्यालयों को पंजीयन कोड आवंटित कर दिए हैं। परिवहन आयुक्त महेंद्र सोनी आदेश के अनुसार अब से 6 उप परिवहन कार्यालयों से इन्हीं नए कोड से वहां रजिस्ट्रेशन होंगे। नई व्यवस्था के तहत पोकरण को मिला RJ-55 पंजीयन कोड, सादुलशहर का पंजीयन कोड होगा RJ-56, सुमेरपुर का पंजीयन कोड होगा RJ-57, कामां उप परिवहन कार्यालय का कोड होगा RJ-05-B, चाकसू उप परिवहन कार्यालय का कोड होगा RJ -14-D, खाजूवाला उप परिवहन कार्यालय का कोड होगा RJ-07-C, रावतभाटा उप परिवहन कार्यालय का कोड होगा RJ-09-A, जैतारण उप परिवहन कार्यालय का कोड होगा RJ -22-C तथा कुचामन उप परिवहन कार्यालय का कोड होगा RJ-37-C


0 टिप्पणियाँ