कोटा से हंसपाल यादव की खबर। 

कोटा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की पहल पर भाटिया एंड भाटिया कंपनी की ओर से संसदीय क्षेत्र के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में कोविड रोगियों के लिए शुरू की गई निशुल्क एम्बुलेंस सेवा के तहत गुरूवार को रामगंजमंडी के लिए कोटा से एम्बुलेंस रवाना की गई। ऑक्सीजन सुविधा से युक्त कुल 5 एम्बुलेंस ग्रामीण क्षेत्रों में सीएचसी स्तर व 3 एम्बुलेंस कोटा शहर में संचालित की जाएंगी। भाटिया एंड कंपनी व संकल्प फाउंडेशन इन एम्बुलेंस के निःशुल्क संचालन की व्यवस्था करेगी। यह सुविधा बुधवार से इटावा सीएचसी से प्रारंभ की गई। कोविड रोगियों के लिए एंबूलैंस की आवश्यकता को देखते हुए यदि कोई व्यक्ति अपनी पुरानी वैन कंपनी लाता है, तो उसे एंबूलैंस में बदलने की व्यवस्था भाटिया एंड भाटिया कंपनी के स्तर पर की जाएगी।

वहीं सीएचसी स्तर पर ग्रामीणों को बेहतर उपचार मिल सके इसके लिए प्राथमिक स्वास्थ्य  केंद्र पर भी पर्याप्त ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनश्चित करने के प्रयास जारी है। इसके तहत सीएचसी केंद्रों को भी कोटा में संचालित ऑक्सीजन कन्संट्रेटर बैंक के माध्यम से कन्संट्रेटर मुहैया कराए जाएंगे । बैंक के संस्थापक सदस्य दीपक राजवंशी ने बताया कि आगामी रविवार को रामगंजमंडी और मोड़क में भी कन्संट्रेटर उपलब्ध कराए जाएंगे।