कोटा से हंसपाल यादव की खबर।
कोविड के कारण ऑक्सीजन की कमी के बीच गुरूवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रयास कोटा समेत समूची हाड़ौती के लिए बड़ी राहत लेकर आए। बिरला की कोशिशों के चलते राजस्थान को आवंटित कोटे के अतिरिक्त 28 मेट्रिक टन ऑक्सीजन और मिली। यह ऑक्सीजन लेकर जामनगर से टैंकर गुरूवार शाम कोटा पहुंचा। वहीं बिरला के ही प्रयासों से राजस्थान की पहली ऑक्सीजन स्पेशल ट्रेन भी 40 मेट्रिक टन ऑक्सीजन # लेकर गुरूवार दोपहर जामनगर से कोटा के लिए रवाना हो गई। इसके शुक्रवार सुबह कोटा पहुंचने की संभावना है।
कोटा ऑक्सीजन # कंसंट्रेटर बैंक के संस्थापक सदस्य दीपक राजवंशी ने बताया कि ऑक्सीजन की कमी का कोटा संभाग के सभी अस्पताल सामना कर रहे हैं। हालात यह हैं कि ऑक्सीजन नहीं होने के कारण बेड होने पर भी अस्पताल प्रशासन को मरीजों को भर्ती करने से इनकार करना पड़ रहा है। लोकसभा अध्यक्ष बिरला इन हालात से काफी चिंतित थे तथा ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए लगातार प्रयासरत थे।
जामनगर से गुरूवार शाम कोटा पहुंचे ऑक्सीजन टैंकर से बूंदी जिले के सभी अस्पतालों के सिलैंडर भी रिफिल किए जाएंगे। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। जिला कलक्टर आशीष गुप्ता के अनुसार सभी ऑक्सीजन सिलेंडर भरने के बाद कोविड रोगियों के उपचार में सहायता मिलेगी। वहीं अतिरिक्त मरीजों को भर्ती कर उनका उपचार कर पाना भी संभव हो सकेगा।


1 टिप्पणियाँ
Sarahniye prayash sahab k
जवाब देंहटाएं