ब्यूरो रिपोर्ट।
धौलपूर जिले के राजाखेड़ा उपखण्ड की दिहोली थाना पुलिस पर आज गुरुवार को जैतपुर घाट पर कुछ लोगो ने पुलिस टीम पर लाठी-डंडे और पत्थरों से हमला कर दिया। दिहोली थाना प्रभारी बीधाराम ने बताया कि आज सुबह पुलिस जाब्ता जैतपुर घाट पर जेसीबी लेकर गया, जहां अवैध चम्बल रेत निकासी के रास्ते को खुदवाने का कार्य किया जा रहा था और रास्तो पर गड्ढे बनवाए जा रहे थे। तभी कुछ लोग घाट पर आ गए। जिनमे दिलीप, मनोज, हरेंद्र, करुआ निवासी सामलिया पुरा सहित 10-15 लोग आए। जिन्होंने पुलिस पर लाठी-डंडे और पत्थरों से हमला कर दिया। जिसमे पुलिस जाब्ते के कॉन्स्टेबल व जेसीबी चालक एवं परिचालक को चोटें आईं हैं। जिस पर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।


0 टिप्पणियाँ