ब्यूरो रिपोर्ट!
अप्रैल 2021 के बाद मई महीने की शुरुआत के दौरान ही प्रदेश में कुल मौतों की संख्या 24 घंटे के दौरान 164 के आंकड़े को छू गई थी। उसके बाद कई दिनों तक मौतों का ग्राफ 100 से ऊपर ही बना रहा। यहां तक कि कुल संक्रमित केस में लगभग 3 गुनी गिरावट के बाद भी कोरोना से होने वाली मौतों का ग्राफ 100 से ऊपर बरकरार रहा था, लेकिन अब गुरुवार के दिन यानी 27 मई 2021 को इसमें सबसे बड़ी राहत मिली है। कई दिनों के बाद पहली बार प्रदेश में मौतों का आंकड़ा शतक से नीचे 85 की संख्या पर दर्ज हुआ है। इनमें सबसे ज्यादा मौतें राजधानी जयपुर में 20 दर्ज की गई है, जो कि पिछले दिन के बराबर है। इसके अलावा उदयपुर में 8, बीकानेर में 7, कोटा में 6 और गंगानगर में 5 मरीजों की मौत के साथ प्रदेश में कुल 85 मरीजों ने पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना से दम तोड़ दिया। गुरुवार को प्रदेश में कुल। 3454 संक्रमित केस दर्ज किए गए जो पिछले दिन 3886 के मुकाबले 412 कम है। इनमें सर्वाधिक जयपुर में 775, जोधपुर में 229, गंगानगर में 231, अलवर में 212, उदयपुर में 182, कोटा और पाली दोनों में 111 - 111, बीकानेर में 102 और सबसे कम जालौर और करोली में 6-6 संक्रमित केस दर्ज किए गए हैं। इनमें जालौर जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई जबकि करौली में दो कोरोना मरीजों ने दम तोड़ दिया। आपको बता दें कि राज्य सरकार ने लॉकडाउन के लिए इस बार जो गाइडलाइन जारी की है। उसमें एक नियम यह भी बनाया गया है कि 31 मई तक कोरोना संक्रमण को लेकर प्रदेश के सभी जिलों की समीक्षा की जाएगी। जिस जिले में संक्रमित केस कम पाए गए या अपेक्षित सुधार हुआ, उन जिलों में एक जून से लॉकडाउन में धीरे-धीरे राहत देने की संभावना है।


0 टिप्पणियाँ