ब्यूरो रिपोर्ट।
जिले की बिछीवाड़ा थाना पुलिस ने गुजरात बॉर्डर रतनपुर पर नाकेबंदी के दौरान एक कार से साढ़े 4 करोड करोड रुपए का कैश बरामद करते हुए कार सवार दो लोगों को गिरफ्तार में लिया है। बिछीवाड़ा थाना अधिकारी रिजवान खान ने बताया कि रतनपुर बॉर्डर पर उदयपुर की तरफ से आ रही एक कार को रोककर तलाशी ली गई तो कार में सीटों के नीचे बने गुप्त बॉक्स में नोटों के बंडल नज़र आए। जब कार सवारों से नगदी के बार में पुछा गया तो वे संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाए। इस पर पुलिस ने नोटों से भरी कार को जब्त करते हुए कार सवार दो लोगों को हिरासत में ले लिया । इसके बाद जब्त कार और आरोपियों को लेकर पुलिस थाने पर पहुंची तथा नोटों की गिनती शुरू की। पुलिस ने कार से 4 करोड़ 49 लाख 99 हजार 500 रुपये जप्त पाए गए। इसके बाद पुलिस ने गुजरात के पाटन निवासी रणजीत राजपूत तथा उंझा निवासी नितिन पटेल को गिरफ्तार कर लिया है। डिप्टी मनोज सामरिया के अनुसार शुरूआती पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी कैश को दिल्ली से लेकर गुजरात जा रहे थे। पुलिस को यह पूरा मामला हवाला कारोबार से जुड़ा होने का अंदेशा है।


0 टिप्पणियाँ