भीषण गर्मी के दिन कहे जाने वाले नौतपा के शुरू होते ही प्रदेश के कई जिलों में गर्मी की तपिश दिखाई देने लगी है। गुरुवार को 5 जिलों का तापमान 45 डिग्री दर्ज किया गया। बीकानेर में तो 45 डिग्री के पार 45. 5 दर्ज किया गया। जयपुर में भी 40 के ऊपर 41.1 डिग्री दर्ज किया गया। 


वही 5 जिले ऐसे भी रहे जहां आंधी के साथ बरसात हुई। प्रदेश के उदयपुर, प्रतापगढ़, भीलवाड़ा, चित्तौड़ और बाड़मेर में तेज अंधड़ के साथ बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार 29 से 31 मई तक। बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर, नागौर, जैसलमेर और हनुमानगढ़ सहित कई जिलों में लू चलने की संभावना है। वहीं दूसरी ओर अलवर, सीकर और झुंझुनू सहित कई जगहों पर आंधी के साथ हल्की बारिश होने के आसार है। मौसम में बदलाव पूर्वी पाकिस्तान में बने साइक्लोन सिस्टम के प्रभाव से होगा।



ब्यूरो रिपोर्ट!