ब्यूरो रिपोर्ट।
राज्य की गहलोत सरकार ने एक बड़ा निर्णय लेते हुए ब्लैक फंगस महामारी को काबू में करने के लिए इस बीमारी के इलाज के लिए 5 नए अस्पताल अधिकृत किए हैं। अब से भरतपुर मेडिकल कॉलेज, पेसिफिक मेडिकल कॉलेज उदयपुर, जीबीएच अमेरिकन हॉस्पिटल उदयपुर, चिरायु हॉस्पिटल हाथोज और अपेक्स हॉस्पिटल मालवीय नगर जयपुर ब्लैज फंगस के ट्रीटमेंट के लिए अधिकृत होंगे। इसके बाद प्रदेश में अब अधिकृत अस्पतालों की संख्या 20 से बढ़कर 25 हो गई है। इसी के साथ सरकारी निर्देशों के मुताबिक निजी अस्पतालों और लैब में जांच के नाम पर मनमर्जी नहीं चलेगी। चिकित्सा विभाग ने मरीजों की दिक्कतों को देखते हुए इलाज की फीस भी तय कर दी है। MRI,CT स्कैन,डी-डायमर, ESR,एंटीबॉडी समेत सभी महत्वपूर्ण जांच के दाम सरकार द्वारा तय लिस्ट के हिसाब से ही लिए जायेंगे। विभिन्न MRI के लिए अधिकतम 2500 रुपए से लेकर अधिकतम 4100 रुपए तय किए हैं। इस सम्बन्ध में प्रमुख चिकित्सा सचिव अखिल अरोड़ा ने आदेश भी जारीकर दिए हैं।


0 टिप्पणियाँ