चित्तौड़गढ़ से गोपाल चतुर्वेदी की रिपोर्ट
शक्ति, भक्ति, त्याग बलिदान की भूमि चित्तौड़गढ़ का गुरुवार को स्थापना दिवस कोरोना के साए में सांकेतिक रूप से मनाया गया जिसमें चितोड़ी आठम महोत्सव समिति के जिलाध्यक्ष मुकेश नाहटा ने दुर्ग स्थित कालिका माता मंदिर में कोरोना महामारी की समाप्ति के लिए विशेष हवन पूजा अर्चना की।
चित्तौड़गढ़ के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रतिवर्ष 20 मई को चित्तौडी आठम महोत्सव समिति की ओर से कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है लेकिन इस वर्ष कोरोना संक्रमण के बढ़ते कहर को देखते हुए इस इस अवसर पर सांकेतिक रूप से अपने अपने घरों में रहकर चित्तौड़गढ़ की खुशहाली और कोरोनावायरस की समाप्ति के लिए विशेष पूजा अर्चना की गई। जिसमें चित्तौडी आठम महोत्सव समिति के जिलाध्यक्ष मुकेश नाहटा ने दुर्ग स्थित कालिका माता मंदिर में कोरोना गाइडलाइन की पालना करते हुए एक विशेष हवन किया। इस अवसर पर मुकेश नाहटा ने बताया कि प्रतिवर्ष चित्तौड़गढ़ के स्थापना दिवस के अवसर पर बड़े पैमाने पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है लेकिन इस बार सरकार की ओर से जारी की गई गाइड लाइन के अनुसार कोई भी बड़ा आयोजन नहीं किया गया है और सभी लोगों से अपने अपने घरों में रहकर पूजा अर्चना करते हुए एक दीपक कालिका माता के नाम लगाने की अपील की गई है। वहीं उन्होंने बताया कि दुर्ग स्थित कालिका माता मंदिर में एक विशेष हवन करने के साथ ही पूजा अर्चना की गई है जिसमें चित्तौड़गढ़ की खुशहाली और कोरोना की समाप्ति के लिए विशेष प्रार्थना की गई है।



0 टिप्पणियाँ