सीकर से सुरेंद्र माथुर की रिपोर्ट।
कोरोना संक्रमण लगातार राज्य के ग्रामीण इलाकों में अपने पैर पसारता जा रहा है वहीँ यदि बात करे सीकर जिले के कांवट कस्बे की तो यहां कस्बे एवं आस पास की पंचायतों में संक्रमण की वजह से पिछले 15 दिनों में करीब 20 मौतें हो चुकी है ऐसे में इन मौतों के आंकड़ों को लेकर कस्बे के निवासियों में भारी दहशत व्याप्त है। ऐसे में इस संक्रमण की चैन को तोड़ने हेतु क्षेत्र के निवासियों एवं जनप्रतिनिधयों के सहयोग से जिला प्रशासन ने क्षेत्र में 21 से 25 मई तक सम्पूर्ण लॉकडाउन रखने का निर्णय लिया है। जिसमे केवल दूध की डेयरी को सुबह 6 से 8 और शाम को 5 से 6 बजे तक खोलने की छूट प्रदान की गयी है।
इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए कांवट कस्बे की सरपंच मीना सैनी ने बताया कि पिछले एवं इस साल लॉकडाउन शुरू होने के साथ ही हमारे द्वारा लगातार सम्पूर्ण क्षेत्र में सेनिटाइजेशन का कार्य करवाया जा रहा है एवं जो लोग कोरोना संक्रमित पाए जाते है उन लोगों के घर पर भी छोटी मशीन के माध्यम से सेनिटाइजेशन का कार्य करवाया जा रहा है। मीना ने बताया कि कस्बे एवं आस पास की करीब 8 -10 पंचायतों में पिछले पंद्रह दिनों में करीब 20 मौते हो चुकी है वहीँ कांवट पंचायत आस पास की पंचायतों का केंद्र है ऐसे में आस की पंचायतों के लोग भी यहां खरीदारी करने के लिए आते हैं तो ऐसे में इस संक्रमण की कड़ी को तोड़ने हेतु मेरे द्वारा व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों एवं प्रशासन और क्षेत्र के सभी लोगों की सहमति से यह निर्णय लिया है की 21 से 25 मई तक क्षेत्र में सम्पूर्ण लोकडाउन रहेगा जिसमे केवल डेयरी की दुकाने सुबह 6 से 8 एवं शाम को 5 से 6 बजे तक के लिए खुलेगी।





0 टिप्पणियाँ