सिरोही से गणपत सिंह मांडोली की रिपोर्ट।
विधायक संयम लोढा ने मांडवा स्थित इंसीट्यूशनल क्वारेन्टाईन सेन्टर को खुद जाकर देखा। लोढा को क्वारेन्टाईन सेन्टर पर अव्यवस्थायें मिलने पर उन्होंने गृह विभाग के प्रमुख सचिव अभय कुमार सिंह से दूरभाष पर बात कर कहा कि जन अनुशासन पखवाडे के तहत बनाये गये क्वारेन्टाईन सेन्टर पर मानवीय जरूरतों की अनदेखी की जा रही है। लोढा ने प्रमुख सचिव सिंह से कहा कि आदेश में संशोधन कर यह प्रावधान किया जाए कि थाना अधिकारी स्तर का कार्मिक ही इस संबंध में नागरिकों को क्वारेन्टाईन कर सकेगा। उन्होंने कहां कि जिम्मेदार अधिकारी के नही होने से जरूरतमंद लोगो को भी इंसीट्यूशनल क्वारेन्टाईन में रहना पड रहा है। इस पर प्रमुख सचिव ने लोढा से कहां कि सुझाव अच्छा है और वह इस संबंध में मुख्यमंत्री से बात करेंगे।
विधायक लोढा ने सेन्टर पर क्वारेन्टाईन किये गये युवाओं से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि सेन्टर पर लाने के बाद से नाश्ता, पानी व खाने की व्यवस्था सही नही है। पूरे सेन्टर पर गंदगी फैली हुई है। इस पर लोढा ने मौके पर मौजूद उपखंड अधिकारी हंसमुख कुमार, पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह, तहसीलदार नीरजा कुमार, ब्लॉक सीएमएचओ विवेक कुमार से कहा कि इस तरह की गंदगी व अव्यवस्थाओं में रखकर हम यहां लाये जा रहे युवाओं के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड कर इनके स्वास्थ्य को खतरे में डाल रहे है। हमे पहले व्यवस्थाये दुरस्त करानी चाहिए उसके बाद क्वारेन्टाईन करना चाहिए। सेन्टर पर 14 वर्ष का बालक भी मिला जिसको लेकर लोढा ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से बातचीत की।


0 टिप्पणियाँ