श्रीगंगानगर से राकेश मितवा की खबर कोरोना कि इस महामारी के दौरान जहां सामाजिक रिश्ते भी तार-तार हो रहे हैं ,ऐसे ही में ही आमजन की सहायता के लिए तपोवन प्रन्यास ने अपने नए सेवा के अभिनव प्रकल्प के तहत तपोवन कोविड सेवा केंद्र की स्थापना करने की बात कही है। 5 मई से राजकीय चिकित्सालय के सर्राफ कॉटेज भवन में तपोवन द्वारा प्रन्यास द्वारा तपोवन कोविड सेवा केंद्र स्थापित कर दिया जाएगा । इसमें निजी चिकित्सक डॉक्टर हरीश रहेजा और डॉक्टर भरत मय्यर अपनी सेवाएं निशुल्क देंगे। प्रन्यास की आज हुई पत्रकार वार्ता में प्रन्यास के संस्थापक महेश पेड़ीवाल ने बताया कि तपोवन कोविड-19 सेवा केंद्र में जयदीप बिहानी, जगदीश जांदू ,वेद प्रकाश लखोटिया , रमजान चोबदार सहित अनेक सदस्यों की एक समिति बनाई गई है जो इसका प्रबंधन देखेंगी।
एक और अभिनव पहल के तहत तपोवन प्रन्यास द्वारा तपोवन कोविड रिलीफ फंड की भी स्थापना की गई है इसके माध्यम से आम जनता से सहयोग लेकर उन अभावग्रस्त लोगों की मदद कि जाएगी जो वर्तमान संकट में विभिन्न कारणों से परेशान है। तपोवन कोविड रिलीफ फंड की स्थापना प्रन्यास द्वारा 11लाख रुपए की राशि के साथ शुरू की गई है। गौरतलब है कि तपोवन प्रन्यास द्वारा इससे पूर्व जरूरतमंद मरीजों को ऑक्सीजन के सिलेंडर कंसंट्रेटर आदि निशुल्क उपलब्ध करवाने की दिशा में भी लगातार कार्य कर रहा है। तपोवन ने छह कंसंट्रेटर मशीनों के साथ अपना ऑक्सीजन बैंक शुरू किया था जो अब 30 की संख्या तक पहुंच गए हैं अपन प्रन्यास का सेवा का यह जज्बा निश्चित रूप से अनुकरणीय है।