कोटा से हँसपाल यादव की रिपोर्ट। 

कोटा शहर के चंचल विहार कॉलोनी , कुन्हाड़ी में भगवान सह्त्र बहु पार्क के सामने करीब एक महीने पूर्व सीवरेज लाइन के लिए खोदी सड़क को नही भरने से आमजन परेशान है।सीवरेज लाइन डालने की जिम्मेदारी उठा रहा विभाग के अधिकारी अधूरे काम से बेखबर बने हुए है।कॉलोनी की सड़क के मध्य खुदाई से मरम्मत के अभाव में गड्ढे बन गए है।जिसमें बारिश के पानी से कीचड़ एवं संक्रमण का खतरा बढ़ने की आशंका है।


 कॉलोनीवासियों को वाहन से आने जाने में भी परेशानी हो रही है। चंचल विहार में भगवान सह्त्र बहु पार्क के सामने सीवरेज लाइन डाली गई थी। जिसके कारण बीच सड़क खोद दी गई। लेकिन एक माह बाद भी अभी तक सड़क मरम्मत नहीं की गई।जिससे  कॉलोनी वासियों के साथ अन्य आने जाने वाले व आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड रहा है। लेकिन जिम्मेदार विभाग ने अभी तक इसकी सुध नहीं ली है।