प्रदेश में 18 प्लस युवा वर्ग के लिए लगभग 7 करोड़ डोज की जरूरत है। लेकिन वैक्सीन की कमी के चलते टीकाकरण की रफ्तार सुस्त पड़ी है। हालांकि केंद्र की ओर से बुधवार शाम तक भारत बायोटेक की 292000 ड़ोज प्रदेश को मिल चुकी है लेकिन टीकाकरण की रफ्तार के लिए बिल्कुल नाकाफी है। 



उधर केंद्र ने कहा है कि इस वर्ग के टीकाकरण के लिए जून महीने के दौरान प्रदेश को 1266000 डोज दी जाएगी। देखा जाए तो प्रदेश में 18 प्लस आयु वर्ग के तीन करोड़ 25 लाख लोग हैं। ऐसे में दोनों डोज के लिए लगभग 7 करोड वैक्सीन की जरूरत है। अगर वैक्सीन मिलने की यही गति रही तो इस वर्ग के टीकाकरण के लिए 1 साल से भी ज्यादा का समय लग सकता है।

ब्यूरो रिपोर्ट!