प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान हुई कोरोना मौतों के मामले में राज्य सरकार ने ऑडिट के लिए तीन टीमें गठित कर दी हैं। अब राजस्थान देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जो कोरोना से हुई मौतों की ऑडिट करवाएगा।

 इन टीमों को निर्देश दिए गए हैं कि वे पिछले महीने के साथ ही अब तक कोरोना से हुई कुल मौतों का आकलन करें। यदि कोरोना से हुई मौतों के आंकड़ों में कोई विसंगति है तो उसकी जांच करें। स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव अखिल अरोड़ा ने बुधवार को इस बाबत निर्देश जारी कर दिए। तीन टीमों में से प्रमुख टीम में अतिरिक्त निदेशक डॉ रवि शर्मा और डॉक्टर बी एल मीणा को शामिल किया गया है। 



दूसरी टीम में डॉक्टर प्रवीण असवाल और डॉक्टर नरेंद्र आर्य हैं। तीसरी टीम में डॉक्टर सुशील परमार और डॉक्टर मनोज ठाकुरिया शामिल किए गए हैं। यह तीनों टीमें प्रदेश में पिछले महीने के दौरान हुई कोरोना मौतों के साथ ही अब तक हुई कुल कोरोना मौतों का विश्लेषणात्मक अध्ययन के बाद उसकी रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपेगी।

ब्यूरो रिपोर्ट!