चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने प्रदेश में म्यूकोरमायकोसिस (ब्लैक फंगस) के बढ़ते मामलों को देखते इसके उपचार के लिए अधिकृत अस्पतालों का दायरा बढ़ाकर 25 से 28 कर दिया ​है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के 3 अन्य अस्पतालों को भी इलाज के लिए अधिकृत किया गया है। डॉ शर्मा ने कहा कि ब्लैक फंगस के लिए अधिकृत अस्पतालों की संख्या शुरुआत में 20 थी। मरीजों के अनुपात में अस्पतालों की संख्या में बढ़ोतरी करते हुए इन्हें 25 किया। मरीजों को आसपास के क्षेत्र में ब्लैक फंगस के उपचार की सुविधा के लिए आज राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय दंत विज्ञान महाविद्यालय, जयपुर, निम्स हॉस्पीटल, जयपुर और महावीर ईएनटी हॉस्पीटल, कोटा को भी अधिकृत किया है। उन्होंने बताया कि अब प्रदेश के 28 अस्पतालों में मरीज ब्लैक फंगस का इलाज निर्धारित दरों पर करवाया जा सकता है।