कोटा से हँसपाल यादव की खबर।
कोटा में अब गंभीर कोविड रोगियों को अब 24 घंटे एक काॅल पर आक्सीजन युक्त एंबूलैंस की निशुल्क सुविधा मिलेगी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की प्रेरणा से कोटा आक्सीजन कंसंट्रेटर बैंक और भाटिया एंड कंपनी ने शनिवार से यह सेवा प्रारंभ कर दी है। कोटा आक्सीजन कंसंट्रेटर बैंक के संस्थापक सदस्य ओम माहेश्वरी ने बताया कि गंभीर कोविड रोगियों को अस्पताल पहुंचने में आ रही परेशानी को देखते हुए लोकसभा अध्यक्ष बिरला की भावना था कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में निशुल्क एंबूलैंस सुविधा प्रारंभ की जाए। उनकी इसी भावना से प्रेरित होकर एंबूलैंस सेवा प्रारंभ की गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में इटावा, रामंगंजमंडी और सीमलिया में एंबूलैंस सुविधा प्रारंभ करने के बाद कोटा के शहरी क्षेत्र के गंभीर कोविड रोगियों के लिए शनिवार से तीन एंबूलैंस की सेवा प्रारंभ की गई है।
बैंक के संस्थापक सदस्य दीपक राजवंशी ने बताया कि गंभीर कोविड रोगियों को अस्पताल पहुंचाने के लिए यह तीन एंबूलैंस 24 घंटे 7 दिन कार्यरत रहेंगी। इन एंबूलैंस में आॅक्सीजन सिलेंडर की सुविधा भी दी गई है ताकि अस्पताल तक के रास्ते में भी मरीज को प्राणवायु दी जा सके। इसकी सुविधा लेने के लिए व्यक्ति को मोबाइल नंबर 9024465255 पर सम्पर्क करना होगा।
उन्होंने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष बिरला की प्रेरणा से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को भी मजबूत करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके तहत बूंदी नगर और इटावा में आक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध करवाए गए हैं। जल्द ही रामगंजमंडी और मोड़क में भी आक्सीजन कंसंट्रेटर की सुविधा मिलने लगेगी।


0 टिप्पणियाँ