भरतपुर से राजेंद्र शर्मा की रिपोर्ट

भरतपुर में सेवा निवृत खाद्य निरीक्षक के बकाया भुगतान नहीं करने पर

गुरूवार को न्यायालय के आदेश पर मुख्य चिकित्या एवं स्वास्थ्य अधिकारी के कार्यालय की नीलामी हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार भगवान सिंह स्वास्थ्य विभाग में सन 2012 में

खाद्य निरीक्षक के पद पर कार्यरत थे। ड्यूटी समय में आॅडिट होने पर भगवान सिंह से 93 हजार रूपये की रिकवरी की गई थी। जिसको लेकर भगवान सिंह ने कोर्ट में अपील की थी। जिस पर न्यायालय के द्वारा स्वास्थ्य विभाग को भगवान सिंह को 1 लाख 51 हजार का भुगतान करने के आदेश दिए थे। लेकिन स्वास्थ्य विभाग के द्वारा भगवान सिंह को भुगतान नहीं किया गया। जिस पर स्वास्थ्य भवन के कार्यालय पर कुरकी नोटिस लगाया गया था। लेकिन इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग के द्वारा भगवान सिंह को उनका भुगतान नहीं किया गया।

जिस पर गुरूवार को न्यायालय के आदेश पर स्वास्थ्य भवन भरतपुर कार्यालय की नीलामी कर दी गई। नीलामी कार्यवाही में 3 बोलीदाता भगवान सिंह, राधेलाल और भरत कुमार उपस्थित हुए। तीनों बोलीदाताओं ने नियमानुसार बोली लगाई।नीलामी प्रक्रिया में अन्तिम बोली भगवान सिंह के नाम एक करोड 13 लाख रूपये खत्म हुई।