कोटा से हँसपाल यादव की रिपोर्ट।  

कोटा ग्रामीण खातौली थाना क्षेत्र के बालूपा गांव में लकडिय़ों व धारदार हथियार से तीन लोगों की निर्मम हत्या करने के मामले रविवार को पुलिस ने वारदात में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैं। हत्या वारदात में शामिल दो आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी हैं।

 ग्रामीण पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने बताया कि खातौली क्षेत्र के छुआरी धाम ग्राम में तीन लोगों की लकडिय़ों व धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतारने के मामले पुलिस ने कार्यवाही कर वारदात में फरार चल रहे आरोपी विकास (22)  पुत्र रमेश मोग्या निवासी ठीकर थाना हनुमान नगर जिला भीलवाडा को गिरफ्तार किया हैं। आरोपी बालु (22) पुत्र ब्रदीलाल मोग्या निवासी चंादली थाना देवली व हंसराज (28) पुत्र बजरंगलाल मोग्या को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी हैं।

पुलिस उप अधीक्षक विजय शंकर शर्मा ने बताया कि आरोपी बालु पुत्र बद्रीलाल ने उसके साथी हंसराज के साथ मिलकर बूंदी जिले के दबलाना निवासी मेवा बाई (20) पुत्री सोजीलाल को अपनी साथ भगा ले गया था। पिता सोजीलाल (55), मुकेश (30) निवासी लबाना व गोपाल (55) निवासी पचीपला थाना देईखेडा के साथ युवती को तलाशते हुए छुआरी धाम बालुपा खातौली पहुंचा। जहां उन्हें युवती मेवाबाई को भगा लेजाने वाले बालु व हंसराज मिल गये, जिनसे झगडे सम्बंधित एवं शादी सम्बंधित बातचीत के दौरान आपस में लड़ाई-झगडा होने पर आरोपी बालु व हंसराज ने अपने साथियों के साथ मिलकर सोजीलाल, मुकेश व गोपाल पर लकडिय़ों व धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने फरियादी लाला पुत्र सोजीलाल मोग्या की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ धारा 302 में प्रकरण दर्ज अनुसंधान शुरू किया था। जिसमें पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा आरोपी विकास फरार चल रहा था।