कोटा से हँसपाल यादव की रिपोर्ट।  

महावीर जयंती पर प्रतिबंधित मांस को बेचने के लिए ऑटो में भरकर ले जाते दो नाबालिग पकड़े। पुलिस ने ऑटो में से चार बोरे जब्त किए। मामले का खुलासा ऑटो का एक्सीडेंट होने पर हुआ। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज करके बालकों को निरूद्ध करवाया हैं।

 गौरतलब है कि भगवान महावीर जयंती पर बूचडखाने, मांस विक्रय दुकानें बंद रहती हैं। इसका उल्लंघन करने पर प्रशासन द्वारा संबंधित फर्म, दुकान का लाइसेंस निलंबित या निरस्त किया जाता हैं।

उद्योग नगर थाने के एसआई महोम्मद इब्राहिम ने बताया कि बलवीर पुत्र रामचंद्र जाट उम्र 30 निवासी प्रह्लादपुरा कैथून ने एक रिपोर्ट दी। जिसमें कहा कि वो उसके बच्चों को लेकर जा रहा था, उसी समय उम्मेदगंज रोड कूलर गोदाम के पास सामने से ऑटो आया और उसने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद लोगों ने उसे घेर लिया और ऑटो को रोककर पुलिस को सूचित किया। ऑटो चालक व उसमें बैठा किशोर दोनों नाबालिग निकले, जो पुराने कोटा के बताए जा रहे हैं। जब ऑटो को रोका तो उसमें से बदबू आ रही थी, जिस वजह से जब ऑटो में रखे बोरो को चैक किया तो उसमें खून नजर आया और उसमें अंदर मांस निकला। ऑटो समेत चार बोरों को पुलिस ने जब्त किया। पुलिस ने बताया कि मामले में मांस का परिक्षण नियमानुसार पशु चिकित्सकों से करवाया गया तो यह मांस पाडे का होना सामने आया। पुलिस ने मामले में बोरों को जब्त करके दोनों नाबालिग बालकों को नियमानुसार निरूद्ध करवाया।