अजमेर से नवीन वैष्णव,

बहुजन समाज पार्टी के बैनर तले कार्यकर्ता व पदाधिकारी शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करके अपनी नाराजगी जताई। उनका रोष तीन साल पहले सरकार की ओर से एससी एसटी पर भारत बंद को लेकर दर्ज करवाए गए मामले अब तक वापस नहीं लेने को लेकर था।बहुजन समाज पार्टी अजमेर के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश बौद्ध ने बताया कि वर्ष 2018 में एससी एसटी एक्ट में संशोधन के खिलाफ भारत बंद किया गया था। इस दौरान राजस्थान में एससी एसटी के लोगों पर सरकार ने मुकदमे दर्ज किए थे जो आज दिन तक सरकार की ओर से वापस नहीं लिए गए हैं जबकि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इन मुकदमों को वापस लेने के लिए आश्वासन दिया था। उन्होंने कहा कि यदि सरकार जल्द ही मुकदमे वापस नहीं लेगी तो उन्हें आंदोलन पर मजबूर होना पड़ेगा। बौद्ध ने यह भी कहा कि सरकार को चाहिए कि बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर भी ध्यान दें जिससे कि लोग राजस्थान में भयमुक्त होकर जी सके। राज्यपाल के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।