जैसलमेर से मनीष व्यास की खबर। जैसलमेर। जिले के राजकीय जवाहर अस्पताल में मौत के बाद भी मरीजों के पास 5 घण्टे से ज्यादा शव पड़ा रहा। जिससे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। गौरतलब है कि शुक्रवार देर रात अस्पताल के कोविड सेंटर में एक महिला ने  उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। कई घंटो तक शव को नहीं ले जाया गया। इससे पास के मरीजों ने इसकी जानकारी यहां मौजूद स्टाफ को दी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, फिर कई घंटो बाद अस्पताल के मुख्य प्रबंधक को सूचना दी। लेकिन जिम्मेदार खाना पूर्ति करते दिखाई दिए। आखिरकार पास स्थित मरीजों की सूचना पर अस्पताल के प्रबंधक मौके पर पहुँचे। करीब रात 1 बजे महिला का शव वार्ड से बाहर निकालकर मोर्चरी में रखवाया गया। तब तक आस पास भर्ती मरीजों में डर का माहौल बना रहा।