चित्तौङगढ़ से गोपाल चतुर्वेदी की रिपोर्ट।
जिले में अब शादी विवाह समारोह शुरू हो चुके हैं और इसी बीच चोरी छुपे अब बाल विवाह भी होने लगे हैं। ऐसा ही कुछ नजारा चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन उपखंड में देखने को मिला जहां पर उपखंड के उमंड गांव में एक नाबालिग के विवाह की तैयारियां की जा रही थी। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी ओमप्रकाश ओला मय जाप्ता मौके पर पहुंचे और विवाह से पूर्व आयोजित होने वाली रस्मों को रुकवा कर लड़की के माता-पिता ग्राम पंचायत उमंड के सरपंच को भी पाबंद किया। इसकी जानकारी देते हुए तहसीलदार मोहकम सिंह ने बताया कि आज उपखंड के उमंड गांव में एक नाबालिग के विवाह होने की सूचना मिलने पर पुलिस के अधिकारियों को मौके पर भेजा गया और वहां पर शादी की तैयारियां को रुकवा कर लड़की के माता पिता शादी में आए मेहमानों और सरपंच को पाबंद किया गया है।


0 टिप्पणियाँ