जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
भारतीय वायु सेना की जांबाज़ी से कौन वाक़िफ़ नहीं लेकिन ये जांबाजी सिर्फ युद्ध सिमित नहीं है। जब जब देश में बाङ्ग या सूखे के विषम हालत पैदा हुए हैं हैं हमारी वायु सेना ने राहत कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिंसा लिया है। कैसे हो सकता है कि कोविड महामारी के इस दौर में ये वीर सैनिक पीछे रह जाएँ। जब से देश में ऑक्सीजन का संकट गहराया है तभी से भारतीय वायु सेना लगातार विदेशों से इसकी आपूर्ति में बढ़ चढ़ कर काम कर रही है।
24 अप्रैल की रात 2 बजे चंदन एयर बेस से वायु सेना का एक C - 17 विमान सिंगापुर के चांगी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए उड़ा। सुबह 7:45 बजे वह पहुँचने के बाद इस विमान में 4 खाली क्रायोजेनिक ऑक्सीजन के कंटेनर लादे गए और अब यह विमान भारत के पानागढ़ एयर बेस पर उतरने की तैयारी में है। आज सुबह 8 बजे भी एक C - 17 विमान ने हिंडन एयर बेस से पुणे एयर बेस के उड़ान भरी और वहां से यह विमान 2 खली क्रायोजेनिक ऑक्सीजन कंटेनर लेकर जामनगर तो तरह भेज दिया गया। अभी यही विमान 2 और खली कंटेनर लिए जोधपुर से जामनगर के रास्ते में हैं।
इसके अलावा वायु सेना का एक चिनहुक हेलीकॉप्टर जम्मू से लेकर लेह पहुंचा और एक An - 32 मालवाहक जहाज कोविड टेस्ट के उपकरण लेकर कारगिल भेजा गया।




0 टिप्पणियाँ