जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
हनुमानगढ़ के कांग्रेस के किन्नर पार्षद द्वारा घुमन्तु साधुओं के साथ किए दुर्वयवहार की तीखी प्रतिक्रिया तुरंत संत समाज के राष्ट्रिय प्रवक्ता स्वामी सौरभ राघवेंद्र आचार्य महाराज ने मंगलवार देर रात दी और इस कृत्य को घोर निंदनीय बताया। आचार्य राघवेंद्र इतने पर ही नहीं रुके और उन्हौने रात को ही हनुमानगढ़ पार्षद पूनम महंत से फोन पर बात की। पार्षद का पक्ष जानने के बाद आचार्य ने पार्षद के कृत्य को अधार्मिक और अमानवीय बताया जिस पर पार्षद पूनम ने अपने व्यवहार के लिए आचार्य से क्षमा याचना की और बाद में एक वीडियो रिलीज़ कर सार्वजनिक माफ़ी भी मांगी। हालांकि यह बात अलग है है कि इस वीडियो में कोई लगातार पार्षद पूनम को क्या बोलना है उसकी ताकीद कर रहा है। बहरहाल इस तरह की घटनाएं और वो भी घोर महामारी के चरम पर किसी प्रकार से उचित नहीं ठहरे जा सकती. कम से कम पार्षद की नींद तो किसी सन्यासी या भिक्षाटन करने वाले के स्वाभिमान से बढ़कर कतई नहीं है।
पहले देखिये पार्षद द्वारा किये गए दुर्वयवहार का वीडियो।
और अब देखिये पार्षद पूनम महंत का माफीनामा।

0 टिप्पणियाँ