कोटा। कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मरीजों को भर्ती करने के लिए भी अस्पतालों में जगह नहीं मिल रही है। ऐसे हालात में अब रेलवे आगे आया है। एक पूरी ट्रेन को आइसोलेशन अस्पताल में तब्दील कर दिया गया है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने आइसोलेशन ट्रेन के लिए आह्वान किया था।
इसके बाद ही कोटा मंडल रेलवे ने 23 कोच की पूरी ट्रेन तैयार करवाई। इनमें हर कोच में 16 मरीजों को रखा जाएगा। हर कोच में स्टाफ भी रहेगा केवल 20 कोच इस तरह के बनाए गए हैं। इनमें 320 मरीज भर्ती हो सकेंगे। इसके साथ ही 3 वातानुकूलित कोच में चिकित्सकीय स्टाफ रहेगा।
मरीजों को ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ भर्ती करने की व्यवस्था भी होगी। ऑक्सीजन सिलेंडर को रखने के लिए भी यहां पर जगह बनाई गई है। इसके अलावा बायो मेडिकल वेस्ट एकत्रित करने की जगह भी है। कोटा मंडल के सीनियर डीसीएम अजय कुमार पाल ने बताया कि यह ट्रेन पूरी तरह से तैयार होने के बाद राज्य सरकार को सुपुर्द कर दी जाएगी।चिकित्सा के लिए स्टाफ, दवाइयां और अन्य संसाधन भी सरकार जुटाएगी। आपको बता दें कि 10 लाख के समान रेलवे ने खरीदे हैं। इस ट्रेन को तैयार करने के लिए अपने ही पुराने कोच का उपयोग किया है।
कोटा से हँसपाल यादव की खबर।




0 टिप्पणियाँ