जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट। 

कल प्रदेश भर के शराब व्यवसाई अपनी अपनी दुकाने बंद रखकर सरकार की नीतियों का विरोध जताएंगे। राजस्थान लिकर वैलफेयर सोसायटी सरकार द्वारा घोषित दशररब को दुकाने खोलने और बंद करने के समय को लेकर सख्त नाराज़ है। सभी अधिकृत लाइसेंसी कल आबकारी आयुक्त को मांगों का ज्ञापन को देंगे। सोसायटी के प्रदेशाध्यक्ष निलेश मेवाड़ा के अनुसार सोमवार को जयपुर शहर में 95 प्रतिशत शराब दुकानें बंद रहीं और मंगलवार को प्रदेश में सभी शराब की दुकाने बंद राखी जाएँगी। राजस्थान लिकर वैलफेयर सोसायटी सभी जिलों में जिला आबकारी अधिकारियों को ज्ञापन देकर अपन विरोध प्रकट करेगी। प्रदेशक के शररब व्यवसायियों के मांग है कि सरकार या तो गारंटी में छूट दे या दुकानों का समय बढ़ाए।