दौसा से दिनेश तिवारी की खबर,

दौसा के सिकंदरा थाना इलाके में बीती रात को चोरों ने जमकर धमाचौकड़ी मचाई,  चोरों ने इलाके में 2 गांव में आधा दर्जन चोरी की वारदात को अंजाम दिया है, चोरों ने दुब्बी गांव में 5 मकानों को निशाना बनाया वही निहालपुरा गांव में देवनारायण मंदिर के दानपात्र को उठाकर खेतों में ले गए। चोरों ने दान पात्र को तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली, चोर दानपात्र को खेत में पटक गए। दुब्बी गांव में लोग रात को खेतों में गेहूं की फसल कटाई का कार्य कर रहे थे, चोरों ने मकानों के पीछे से घुसकर घर के कमरे में रखी अलमारियों से 20 लाख रुपए के जेवरात व एक लाख की नकदी चुरा ली, घटना का पता सुबह लगा जब ग्रामीण तेज धूप होने पर खेतो से घर पहुंचे,  सूचना पर सिकंदरा थाना पुलिस मौके पर मय जाब्ते के पहुंची, घटना के बाद गांव में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने घटना को लेकर रोष व्याप्त हो गया, आक्रोशित ग्रामीण  दुब्बी गांव में घटना को लेकर ग्रामीण धरने पर भी बैठ गए,  जिसके चलते सीईओ मानपुर व थाना प्रभारी को ग्रामीणों ने 7 दिन का अल्टीमेट किया कि 7 दिन के अंदर चोरी का खुलासा किया जाए नहीं तो आंदोलन किया जाएगा उसी दौरान महुआ जाते समय राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा भी बस स्टैंड पर रुके और ग्रामीणों से मिले व ग्रामीणों को आश्वासन दिया  कि पुलिस को 7 दिन का टाइम दिया है उसके बाद अगर पुलिस खुलासा नहीं करती है तो नौवें दिन आप जैसा कहोगे उसके लिए मैं तैयार हूं व आंदोलन की राह अपनाएंगे ।