सवाई माधोपुर से हेमेंद्र शर्मा

सवाई माधोपुर जिला प्रभारी मंत्री परसादी लाल मीणा रविवार को सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा कस्बे के दौरे पर रहे । जहां उन्होंने नवीन तहसील भवन का विधिवत पूर्वक लोकार्पण किया। लोकार्पण करने के साथ ही मंत्री परसादी लाल मीणा ने नवीन तहसील भवन का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर अधिकारियों से भी मंत्री परसादी लाल मीणा ने वार्ता की और तहसील भवन के संचालन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए । मंत्री परसादी लाल मीणा के साथ खंडार विधायक अशोक बैरवा, कलेक्टर राजेंद्र किशन ,पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी भी मौजूद रहे। लोकार्पण अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री परसादी लाल मीणा ने लोगों को जानकारी देते हुए कहा कि अब विभिन्न विभागों के प्रत्येक अधिकारी को रोज कम से कम 1 से 2 घंटा जन सुनवाई करनी होगी । जहां पर वे अपने विभागों के कार्यों के अतिरिक्त लोगों की समस्याओं को सुनेंगे ।ऐसा नहीं करने पर अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जा सकेगी।