मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मुख्यमंत्रियों की बैठक में में खुलकर राजस्थान और राज्यों का पक्ष रखा। गहलोत ने कहा क़ी कोरोना को दूसरी लहर की भयावहता को देखते हुए केंद्र सरकार को ऑक्सीजन, आवश्यक दवाओं और संसाधनों की समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित करनी चाहिए। CM ने कहा कि पूरे देश में कई हृदयविदारक दृश्य देखने को मिल रहें है हैं ऐसे में जनता का आत्मविश्वाश बढ़ाने की जरुरत है। गहलोत ने राज्यों में मौजूद एक्टिव केसों के आधार पर ऑक्सीजन और रेमेडेसिविर इंजेक्शन उपलब्ध कराने की बात पुरजोर ढंग से उठाई।
मुख्यमंत्री ने आई एल - 6, डी - डाइमर फेरेटीन टेस्ट से सम्बंधित सामग्री की कमी और उस पर ठोस योजना की ओर भी ध्यान दिलाया। गहलोत ने सभी के लिए मुफ्त वैक्सीन का मुद्दा उठाते हुए कहा कि यह उचित नहीं होगा कि बाकि लोगों को तो मुफ्त में टीके लगाएं जाएँ और 18 वर्ष वालों से कीमत वसूली जाए। गहलोत ने केंद्र को याद दिलाया कि उसने पूरे देश में टीकाकरण के लिए 35000 करोड़ अलग रखे थे और इसीलिए राज्यों ने इस मद में कोई प्रावधान नहीं किया इसलिए अब यह केंद्र सरकार की ज़िम्मेदारी बनती है कि वह सभी को एक नीति के तहत मुफ्त टीका उपलब्ध करवाए।


1 टिप्पणियाँ
मुख्यमंत्री जी ज़िंदाबाद
जवाब देंहटाएं