नागौर से शबिक उस्मानी की रिपोर्ट,
वर्तमान मे सोशल मीडिया,सूचना प्रसारित करने का सबसे तेज माध्यम है लेकिन इसका सदुपयोग कम और दुरूपयोग ज्यादा देखने को मिल रहा है । ऐसे मे नागौर जिले के कुचामन सिटी के कुमावत समाज के युवाओं दवारा संचालित व्हाटसअप ग्रुप "अपना समाज 2018 कुचामन - नांवा" एक मिसाल बनकर सामने आया है । ग्रुप के जरिए युवा समाज सेवा से जुड़े कार्यो को मिलकर अंजाम दे रहे है और सबके सामने एक नजीर पेश कर रहे है। इस ग्रुप द्वारा रक्तदान शिविर,कोरोना काल मे लोगो की मदद,व जरूरतमंद लोगों की मदद आदि कार्य किये जा रहे है। इसी सिलसिले मे आज भी नागौर जिले के कुचामन उपखंड के अडकसर गांव में एक युवक की ह्रदयाघात से मौत हो जाने पर उसकी मूक बधिर पत्नी व दो बच्चो पर आर्थिक संकट आने की सूचना इस ग्रुप अपना समाज 2018 को मिली तो अपना समाज ग्रुप के सदस्यों ने दो दिवसीय मुहिम चला कर 41000रु एकत्रित किये व उस परिवार की सहायता के लिए मृतक की पत्नी मूक बधिर को दिए।इस दौरान वहां उपस्थित पर अडकसर गांव के पूर्व सरपंच राजकुमार जैन ने इस ग्रुप का आभार जताया।

1 टिप्पणियाँ
बहुत-बहुत धन्यवाद आपका
जवाब देंहटाएं