प्रदेश मे कोविड मरीजों के लिए सबसे बड़े अस्पताल आर यू एच एस के दरवाजे भी अब नए मरीजों के लिए बंद हो गए हैं। यहां सभी बैड फुल होने के बाद नए संक्रमित मरीजों को भर्ती नहीं किया जा रहा। हालांकि इसके बावजूद एक के बाद एक एंबुलेंस मरीजों को लेकर पहुंच रही है, लेकिन उन्हें वापस लौटाया जा रहा है।
इसके चलते स्थिति नहीं बिगड़े तो दरवाजे पर पुलिस का पहरा भी लगा दिया गया है। आपको बता दें कि मंगलवार को अस्पताल में अतिरिक्त ऑक्सीजन और आईसीयू की उपलब्धता करीब-करीब शून्य हो गई थी। इमरजेंसी में भी जगह देने जैसे हालात नहीं बचे। इसके बाद अस्पताल प्रशासन में खलबली मच गई। अंदर किसी भी तरह की विपरीत स्थिति से बचने के लिए अस्पताल के दरवाजे गंभीर संक्रमितों के लिए भी बंद कर दिए गए और अस्पताल के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई।
ब्यूरो रिपोर्ट!


0 टिप्पणियाँ