कोरोना के चलते कॉलेज आयुक्तालय ने प्रदेश के कॉलेजों में 1 मई से 30 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया है। इस दौरान शिक्षक और कर्मचारियों को मुख्यालय नहीं छोड़ने के आदेश भी जारी किए गए हैं।
कॉलेज शिक्षा आयुक्त संदेश नायक के अनुसार यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं करवाने से पहले सूचना दी जाएगी और जिन कक्षाओं का कोर्स पूरा नहीं हुआ है,उनके शिक्षक ऑनलाइन पढ़ाई करा सकेंगे। आपको बता दें कि कोरोना संक्रमण के चलते यूनिवर्सिटी की यूजी और पीजी की परीक्षाएं स्थगित हो चुकी है।
ब्यूरो रिपोर्ट!



0 टिप्पणियाँ