बांरा से बृजेश कलवार,

बारां जिले के अंता में सौन्दर्यकरण के प्रस्तावित कार्यो में आ रही बाधाओं को लेकर जिला कलेक्टर राजेन्द्र विजय ने अंता कस्बे का दौरा किया ओर कस्बे में होने वाले सौन्दर्यकरण की जगहों का अवलोकन करते हुये सार्वजनिक विभाग ,राजस्व विभाग व नगर पालिका के अधिकारियों के साथ बैठक कर इन मुद्दों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिये। इस वजह से जिला कलेक्टर का दौरा कस्बे में चर्चा का विषय बना रहा ओर अतिक्रमियों की धड़कने तेज हो गयी। इसी के साथ कलेक्टर राजेन्द्र विजय ने खेमजी तालाब,अस्पताल,बाईपास,खाड़ी,सीसवाली रॉड व गौशाला की जमीन का निरक्षण किया । जिला कलेक्टर ने बताया कि अंता में कई जगह प्रस्तावित सौन्दर्यकरण के लिये मुख्य रास्तो से कब्जे हटाना जरूरी है। जिनका निरीक्षण कर कस्बे में फैली सरकारी सरकारी सम्पति को चिन्हित करने का कार्य पूर्ण हो चुका है। इस सम्बंध में शीघ्र कार्यवाही कर विकास कार्य शुरु कराये जाएंगे वही सड़को की चोड़ाई मास्टर प्लान के अनुसार रहेगी। उन्होंने बताया कि अंता में मिनी सचिवालय का निर्माण भी जल्द ही शुरू होगा ताकि लोगो को सभी विभागों की सुविधा एक ही जगह मिल सके।