धौलपुर जिले के सरमथुरा उपखंड के गांव गढ़ाखोह में जलापूर्ति ठप्प होने से ग्रामीणों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं.भीषण गर्मी शुरू हो रही हैं लेकिन जलदाय विभाग की लापरवाही से गांव में पानी की सप्लाई समय पर ना होने से ग्रामीण सुबह से शाम तक पानी जुगत में लगे हुए हैं.ग्रामीणों का कहना हैं कि नलों में कभी-कभी पानी आता है,कभी नहीं आता। जब पानी आता है तो बस 10 मिनट के लिए पानी की सप्लाई दी जाती है.जिससे एक व्यक्ति तक पानी नहीं भर पाता। ग्रामीणों ने पानी की समस्या को लेकर जलदाय विभाग के आला अधिकारियो को अवगत कराया हैं लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई हैं.पानी की सप्लाई समुचित ना होने की बजह से ग्रामीणों को दो किलोमीटर दूर से पानी लेने जाना पड़ रहा है और पूरा दिन पानी में ही गुजर जाता है।