पाली से मनोज शर्मा की रिपोर्ट। 

जन अनुशासन पखवाड़े के तहत चोरी छिपे दुकान खोलकर व्यापार करने का खामियाजा एक जेवरात व्यवसाई को भुगतना पड़ा है। शनिवार देर शाम  कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित बापू नगर विस्तार कॉलोनी में तीन युवक पिस्टल की नोक पर एक जेवरात व्यवसाई को बंधक बनाकर उसके यहां से  करीब 1 किलो सोने के जेवरात एवं 2 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद इन्होंने व्यवसाई का मोबाइल भी तोड़ दिया और डीवीआर भी अपने साथ ले गए। व्यवसाई के मुंह पर टेप चिपकाने एवं बांधकर पटक देने का कारण वारदात का पता देर से चल पाया।  घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना करने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पूरे जिले में नाकाबंदी करवाई है लेकिन अभी तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा है।  गौरतलब है कि विवाह सीजन के चलते जेवरात व्यापारियों ने भी काफी ऑर्डर ले रखे हैं और चोरी छुपे ये ग्राहकों को उनके आर्डर की आपूर्ति कर रहे हैं। संभवत किसी पोल का फायदा उठाते हुए लुटेरों ने रेकी करने के बाद इस वारदात को अंजाम दिया। 

                                                                         


कल देर शाम  दुकानदार जब दुकान के पीछे के रास्ते से बाहर निकला तो एक आरोपी ने उससे सोने की नोगरी मांगी, एक बार तो दुकानदार ने उसे नोगरी देने से मना कर दिया लेकिन उसने दुकानदार पर दबाव बनाया।  जिस पर दुकानदारों पीछे के रास्ते उसे दुकान के अंदर ले गया, इसके बाद आरोपी ने अपने 3 साथियों को भी खरीददारी के बहाने मोबाइल कर  बुला लिया। इसके बाद तीनों ने  जेवरात व्यवसाई को बांधकर उसके मुंह पर टेप लगा ली और करीब 50 लाख रुपए के जेवरात एवं 2 लाख रुपए नकद लेकर फरार हो गए। इस घटना का आसपास किसी को पता है इसलिए नहीं चला क्योंकि दुकान बाहर से बंद थी,  और अंदर लूट की वारदात हो रही थी। डीवीआर साथ ले जाने से पुलिस को घटना के फुटेज नहीं मिल पाए हैं, लेकिन यह अंदाजा लगा रहा है कि आरोपी पाली शहर के आस-पास के ही हैं, और घटना को अंजाम देने के बाद संभवतया बाइक से फरार हुए हैं।