सीकर से सुरेंद्र माथुर की खबर।
वर्तमान में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार के गृह विभाग द्वारा 23 अप्रैल को जारी की गई गाइडलाइन के अंतर्गत आज से एक जिले से दूसरे जिलों में जाने वाले निजी वाहनों के बाद आज पहले दिन ही इसका जिले की सीमाओं पर काफी प्रभावी असर देखने को मिल रहा है जहां जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग की टीम द्वारा जिले के सीकर झुंझुनू बॉर्डर पर झुंझुनू जिले की ओर से आ रहे वाहनों की जांच की जा रही है एवं बेवजह या अनुचित कारणों से निकले वाहनों के चालको के साथ समझाइश कर उन्हें वापस भेजा जा रहा है और आवश्यकता पड़ने पर चालान की कार्यवाही भी की जा रही है वहीं दूसरी ओर चिकित्सा संबंधी आपातकालीन स्थिति या अन्य आपातकालीन स्थिति एवं सरकारी वाहनों को जांच के बाद जिले की सीमा में प्रवेश दिया जा रहा है।
जानकारी देते हुए जिले के दादिया पुलिस थानाधिकारी सुभाष कुमार ने बताया कि राज्य सरकार के गृह विभाग द्वारा कोरोना संक्रमण से रोकथाम हेतु आज से राज्य में एक जिले से दूसरे जिले में जाने वाले निजी वाहनों पर लगाई गई रोक के पश्चात सीकर झुंझुनू जिले की सीमा सील कर दी गई है और अनावश्यक कारणों या अनुचित कारण से जिले की सीमा में प्रवेश करने वाले वाहनों के चालकों के साथ समझाइश कर उन्हें वापस भेजा जा रहा है वही आवश्यकता पड़ने पर चालान की भी कार्यवाही की जा रही है। सुभाष ने बताया कि चिकित्सा संबंधी आपातकालीन स्थिति या अन्य आपातकालीन स्थिति एवं सरकारी वाहनों को भी जांच के बाद ही जिले की सीमा में प्रवेश दिया जा रहा है।



0 टिप्पणियाँ